Categories लोड हो रही हैं...

भाजपा बागोड़ा मंडल बैठक में योजनाओं पर जोर दिया गया

बागोड़ा में भाजपा मंडल की मासिक बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने, संगठन मजबूत करने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

रामाराम सोलंकी8 June 2026
भाजपा बागोड़ा मंडल बैठक में योजनाओं पर जोर दिया गया

बागोड़ा उपखण्ड क्षेत्र के खोखा गांव स्थित बालाजी नगर में राधे-राधे गोपाल गौ सेवा समिति परिसर में भारतीय जनता पार्टी बागोड़ा मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित एवं जिला संगठन प्रभारी महेंद्र मेघवाल के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष गंगाराम माली एवं मंडल संयोजक देवीसिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने तथा कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे, इस विषय पर कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाकर जनता और संगठन के बीच समन्वय को मजबूत करें। बैठक में आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी रणनीति बनाई गई।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गंगाराम माली, मंडल उपाध्यक्ष भावाराम देवासी, जेताराम मेघवाल, शेर सिंह राठौड़, विक्रम कुमार जैन, मंडल संयोजक देवीसिंह चौहान, मंडल महामंत्री दमाराम चौधरी, मंडल मंत्री पूराराम रोपड़िया, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री बाबू खान सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BJPBagoda #RajasthanPolitics #BagodaNews #JaloreNews #PoliticalMeeting #GangaramMali #DeviSinghChauhan #MadanRathore #JasrajRajpurohit #GovernmentSchemes #BoothLevelWork #PartyOrganization #LocalNews #eNewsBharat #enewsrajasthan #enewsbharat