बीसलपुर में मां श्री श्रीयादे मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसका कार्यकाल तीन वर्ष का रहेगा। निवर्तमान अध्यक्ष बद्रीलाल प्रजापति (भासू) ने जानकारी देते हुए बताया कि घटियाली निवासी कैलाशचंद प्रजापति को चार जिलों की 18 तहसीलों के प्रतिनिधियों द्वारा सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
नई कार्यकारिणी में टोडारायसिंह निवासी भैरूलाल प्रजापति को सचिव तथा बोटूदा निवासी शिवजीराम प्रजापति को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समिति के पदाधिकारियों ने मंदिर समिति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
साथ ही निवर्तमान अध्यक्ष बद्रीलाल प्रजापति (भासू) को समिति का मुख्य संरक्षक बनाकर मार्गदर्शन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मंदिर समिति के चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अखिल भारतीय श्रीयादे माता प्रजापति सेवा समिति पुष्कर के सचिव सत्यनारायण प्रजापति (भराई) और धानेश्वर धाम फुलिया कलां मंदिर समिति के अध्यक्ष घीसालाल प्रजापति (सागरिया) को चुनाव प्रभारी बनाया गया।
इस अवसर पर भिनाय, गुलाबपुरा, विजयनगर, हिंडोली, केकड़ी, कादेड़ा, फुलिया कलां, सावर, देवली, टोंक, निवाई, मालपुरा और टोडारायसिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजबंधुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




