Categories लोड हो रही हैं...

बीसलपुर मार्ग पर पैंथर दिखने से दहशत, वन विभाग पर सवाल

टोडारायसिंह-बीसलपुर मार्ग पर देर रात पैंथर दिखाई देने से लोगों में डर फैल गया। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही और सुरक्षा इंतजाम नहीं करने के आरोप लगाए।

उमाशंकर शर्मा7 May 2026
बीसलपुर मार्ग पर पैंथर दिखने से दहशत, वन विभाग पर सवाल

टोडारायसिंह से बीसलपुर बांध होकर देवली जाने वाले मार्ग पर देर रात एक पैंथर दिखाई देने से लोगों में डर का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पैंथर सड़क किनारे पहाड़ी के नीचे बैठा नजर आया। इससे वहां से गुजर रहे वाहन चालकों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय निवासी आवेश खान, सलाम लखारा, शेरु छाबड़ा और नन्दू सोनी ने पैंथर का वीडियो और फोटो अपने मोबाइल में कैद किया। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। लोगों का कहना है कि बीसलपुर क्षेत्र में पहले भी जंगली जानवरों की गतिविधियां देखी गई हैं, लेकिन वन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन विभाग की ओर से न तो नियमित गश्त की जा रही है और न ही लोगों को सतर्क करने के लिए कोई व्यवस्था की गई है। रात के समय मार्ग पर चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाए गए हैं। लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#बीसलपुर #पैंथर #टोडारायसिंह #वनविभाग #राजस्थानन्यूज #वन्यजीव #स्थानीयसमाचार #TrendingNews