Categories लोड हो रही हैं...

बीकानेर में 20 करोड़ साइबर ठगी नेटवर्क का बड़ा खुलासा

बीकानेर पुलिस ने 20 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा करते हुए साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े आरोपी को गिरफ्तार किया, जांच जारी।

Enews Bharat9 June 2026
बीकानेर में 20 करोड़ साइबर ठगी नेटवर्क का बड़ा खुलासा

बीकानेर में 20 करोड़ साइबर ठगी नेटवर्क का बड़ा खुलासा

साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना बीकानेर और खाजूवाला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में करीब 20 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ है। मामले में पुलिस ने 14BD खाजूवाला निवासी विष्णु विश्नोई को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का नाम देशभर में दर्ज 25 साइबर ठगी मामलों में सामने आ चुका है। प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी कथित रूप से म्यूल अकाउंट नेटवर्क के माध्यम से साइबर ठगी की रकम का लेन-देन करता था। साथ ही रकम को बाइनेंस एप के जरिए USDT (क्रिप्टोकरेंसी) में कन्वर्ट किए जाने की जानकारी भी मिली है।

पुलिस को मामले में क्रिप्टो नेटवर्क और हवाला कनेक्शन के संकेत भी मिले हैं, जिनकी गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

यह कार्रवाई कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन में की गई। वहीं सीआई रमेश सर्वटा ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में साइबर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है।

खाजूवाला थानाधिकारी सुरेन्द्र प्रजापत ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस वित्तीय लेन-देन और डिजिटल साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रही है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BikanerNews #CyberFraud #CyberCrime #Khajuwala #RajasthanNews #BreakingNews #CryptoFraud #USDT #Binance #OnlineScam #PoliceAction #CrimeNews #eNewsBharat #LatestNews #HawalaNetwork #DigitalFraud #BikanerPolice #RajasthanBreakingNews #CyberThana #IndiaNews

बीकानेर में 20 करोड़ साइबर ठगी नेटवर्क का बड़ा खुलासा | eNews Bharat