भूतेश्वर महादेव मंदिर में वर्षा की मंगल कामना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना व हवन
अच्छी वर्षा, किसानों की समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना को लेकर बुधवार को टोडारायसिंह स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम वर्षा की प्रार्थना की।
कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य पंडित नवल किशोर शास्त्री के सानिध्य में पंडित चंद्रशेखर दाधीच, पंडित राधेश्याम शर्मा एवं पंडित टोनू शुक्ला द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव के अभिषेक और विशेष पूजन से हुई। इसके बाद आयोजित हवन में श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर समय पर अच्छी बारिश, भरपूर पैदावार और किसानों की उन्नति की कामना की।
श्रद्धालुओं ने कहा कि अच्छी वर्षा से खेती-किसानी मजबूत होगी, किसानों की आय बढ़ेगी और क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। पूजा-अर्चना के दौरान जनकल्याण, सुख-शांति, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने की भी प्रार्थना की गई।
धार्मिक आयोजन में शामिल लोगों ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्रवासियों के सुखमय जीवन एवं कृषि क्षेत्र की उन्नति के लिए आशीर्वाद मांगा। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि रामचंद्र गुर्जर, पूर्व पालिकाध्यक्ष भरत लाल सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में दिनभर भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना में भाग लिया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




