Categories लोड हो रही हैं...

भूतेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा से हुआ अभिषेक एवं पूजन कार्यक्रम

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत टोडारायसिंह के भूतेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन, अभिषेक और महाआरती में भाग लिया।

उमाशंकर शर्मा11 May 2026
भूतेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा से हुआ अभिषेक एवं पूजन कार्यक्रम

देवस्थान विभाग द्वारा आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत कस्बे के प्राचीन भूतेश्वर Mahadev मंदिर में सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजन एवं अभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान भारतीय जनता पार्टी शहर अध्यक्ष सुनील भारत शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कमलेश शर्मा रहे। दोनों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

देवस्थान विभाग के निरीक्षक भोजराज अग्रवाल ने बताया कि पंडित विकास शर्मा सहित अन्य पंडितों ने रुद्री पाठ एवं अभिषेक करवाया। कार्यक्रम के दौरान गुजरात के सौराष्ट्र स्थित सोमनाथ मंदिर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी श्रद्धालुओं को दिखाया गया, जिसे लोगों ने उत्साह के साथ देखा।

आयुष गौड़ एवं शेखर शर्मा ने भगवान भूतनाथ की आकर्षक झांकी सजाई। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया। कार्यक्रम के समापन पर महाआरती कर भगवान को भोग अर्पित किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
eNews Rajasthan Instagram
Facebook: eNews Bharat Facebook
YouTube (Subscribe): eNews Bharat YouTube
X (Twitter): eNews Rajasthan X

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SomnathSwabhimanParv #BhuteshwarMahadev #Todaraisingh #ReligiousNews #Mahadev #RajasthanNews #DevsthanDepartment #BholeNath #Mahaaarti #SpiritualEvent #eNewsBharat #TempleNews

भूतेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा से हुआ अभिषेक एवं पूजन कार्यक्रम | eNews Bharat