Categories लोड हो रही हैं...

भूड़ा बालाजी मंदिर में अखंड रामधुन से गूंजा पूरा परिसर

टोडारायसिंह के भूड़ा बालाजी मंदिर में राम-जानकी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत अखंड रामधुन से धार्मिक माहौल बना, श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ा।

उमाशंकर शर्मा29 April 2026
भूड़ा बालाजी मंदिर में अखंड रामधुन से गूंजा पूरा परिसर

टोडारायसिंह कस्बे के भूड़ा बालाजी मंदिर परिसर में श्री राम-जानकी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव और श्रीराम महायज्ञ के उपलक्ष्य में गत सप्ताह से संगीतमय अखंड रामधुन का आयोजन किया जा रहा है। इस रामधुन से पूरे क्षेत्र में भक्ति और धार्मिक माहौल बना हुआ है।

मंदिर के पुजारी पंडित गोपाल वैष्णव ने बताया कि यह अखंड रामधुन आगामी एक माह तक निरंतर जारी रहेगी। कार्यक्रम में बनारस से आए आचार्य बलदेव पांडे, बबलू पांडे, ओमप्रकाश पाठक, अमरदीप पाठक, गोपाल मिश्रा, संतोष कुमार, राम अवतार चौबे और विजय कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।

मंदिर परिसर में भूड़ा बालाजी की नई छतरी की स्थापना भी की गई है, जिससे महोत्सव का आकर्षण और बढ़ गया है। अखंड रामधुन के चलते श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गूंज रहा है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Todaraisingh #BhudaBalaji #Ramdhun #ReligiousEvent #RajasthanNews #RamJanaki #Mahotsav #Bhakti #TempleNews #eNewsBharat