Categories लोड हो रही हैं...

भिवाड़ी केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग

राजस्थान के भिवाड़ी के खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया की केमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से 7 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई

Enews Bharat16 February 2026
भिवाड़ी केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग

राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 7 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत हो चुकी है। उनके शव फैक्ट्री परिसर से बरामद कर लिए गए हैं, जबकि 2 मजदूर अब भी मलबे के बीच फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

घटना खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। उस समय फैक्ट्री में लगभग 25 मजदूर काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक फैक्ट्री के एक हिस्से से धुआं उठता दिखाई दिया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। केमिकल सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे मजदूरों को बाहर निकलने का पर्याप्त समय नहीं मिल सका।

एडीएम सुमिता मिश्रा ने बताया कि पुलिस को गश्त के दौरान घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन से दमकल की कई गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

pmfk2qwwcevw6jdedxbs

मौके पर तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह मौजूद हैं और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या केमिकल रिएक्शन को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। भिवाड़ी एसपी और एडीएम भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लेने वाले हैं।

घटना के बाद आसपास के उद्योगों में भी हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर पास की कुछ फैक्ट्रियों को अस्थायी रूप से खाली कराया गया। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। यदि लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNewsBharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

 X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू

eNewsBharat के साथ जुड़े रहें

देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#rajasthanchemicalfactoryfire #chemicalfire #deathbyfire #burninfire