Categories लोड हो रही हैं...

भीनमाल विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में मोदी सरकार उपलब्धियां गिनाई

भीनमाल में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाई और विकास योजनाओं पर जोर दिया

रामाराम सोलंकी16 June 2026
भीनमाल विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में मोदी सरकार उपलब्धियां गिनाई

भीनमाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को भाजपा द्वारा विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विकास, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व स्तर पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है तथा केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि देश में सड़क, रेल, हवाई और डिजिटल कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हुआ है। गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं, जिनसे करोड़ों लोग लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए।

सम्मेलन के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकाधिक पौधे लगाने की अपील भी की।

भीनमाल प्रवास के दौरान उन्होंने नगर के वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनके सुझाव एवं अनुभव भी सुने। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन समाज और संगठन दोनों के लिए महत्वपूर्ण है।

भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष का यह प्रवास कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने वाला रहा तथा विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री के.के. विश्नोई, जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी, संगठन प्रभारी महेंद्र मेघवाल, सह-प्रभारी जगदीश देवासी, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी, पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल, शंकरसिंह राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#ViksitBharat #BhinmalNews #BJPMeeting #MadanRathore #NarendraModi #RajasthanPolitics #JaloreNews #DevelopmentIndia #PoliticalEvent #BJPUpdates #PublicMeeting #SeniorCitizensMeet #TreePlantation #BreakingNews #eNewsBharat

भीनमाल विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में मोदी सरकार उपलब्धियां गिनाई | eNews Bharat