Categories लोड हो रही हैं...

जयपुर में गूंजी भीनमाल की आवाज, विकास मुद्दों पर चर्चा

विहिप नेता राव वचन सिंह मणधर ने जयपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात कर भीनमाल की जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा की।

राहुल सोनी20 May 2026
जयपुर में गूंजी भीनमाल की आवाज, विकास मुद्दों पर चर्चा

विश्व हिंदू परिषद जोधपुर प्रांत के सह कोषाध्यक्ष राव वचन सिंह मणधर ने बुधवार को जयपुर पहुंचकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निजी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने भीनमाल क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, विकास कार्यों और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

राव वचन सिंह मणधर ने सड़क, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, सार्वजनिक सुविधाओं तथा युवाओं से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए क्षेत्र की समस्याओं का विस्तृत प्रतिवेदन सौंपा। उन्होंने कहा कि भीनमाल विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन कई महत्वपूर्ण कार्य अब भी लंबित हैं, जिनका शीघ्र समाधान आवश्यक है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनहित और क्षेत्रीय विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।

मुलाकात के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय विकास को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। राव वचन सिंह मणधर ने कहा कि क्षेत्र की जनता की आवाज को प्रदेश स्तर तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और आगे भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram
Facebook: Facebook
YouTube (Subscribe): YouTube
X (Twitter): X (Twitter)

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Bhinmal #JaloreNews #Jaipur #MadanRathore #BJP #VHP #RajasthanPolitics #भीनमाल #राजस्थान_राजनीति #जालौर #भाजपा #मदन_राठौड़ #eNewsBharat