Categories लोड हो रही हैं...

तीन यूनिट रक्तदान कर रक्तवीरों ने बचाई मरीजों की जान

भीनमाल में रक्त सेवा दल के सहयोग से तीन रक्तदाताओं ने जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

राहुल सोनी12 June 2026
तीन यूनिट रक्तदान कर रक्तवीरों ने बचाई मरीजों की जान

मानवता और सेवा भाव की मिसाल पेश करते हुए रक्त सेवा दल संस्थान राजस्थान इकाई, भीनमाल के सहयोग से गुरुवार को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए तीन यूनिट रक्त की व्यवस्था कर उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। रक्त की तत्काल आवश्यकता की सूचना मिलते ही संस्थान के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए और कुछ ही समय में रक्तदाताओं ने ब्लड सेंटर पहुंचकर रक्तदान किया।

संस्थान के भीनमाल प्रभारी सुरेश कुमार नामा को सूचना मिली कि अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए एक यूनिट एबी पॉजिटिव (AB+) तथा दो यूनिट ओ नेगेटिव (O-) रक्त की आवश्यकता है। इसके बाद उन्होंने तुरंत रक्तवीरों से संपर्क कर मदद का आह्वान किया।

आह्वान पर इकबाल मोहम्मद लोहार ने एबी पॉजिटिव रक्तदान किया, जबकि नूर मोहम्मद और हापुराम ढाका ने ओ नेगेटिव रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने का कार्य किया। हापुराम ढाका वर्तमान में उपखंड कार्यालय भीनमाल में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं।

तीनों रक्तदाता मरुधरा ब्लड सेंटर, भीनमाल पहुंचे और स्वेच्छा से रक्तदान कर मरीजों एवं उनके परिजनों को बड़ी राहत प्रदान की। समय पर रक्त उपलब्ध होने से मरीजों का उपचार सुचारू रूप से जारी रखा जा सका। रक्तदान के बाद मरीजों के परिजनों ने रक्तदाताओं और रक्त सेवा दल संस्थान का आभार व्यक्त किया।

संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचा सकता है। उन्होंने बताया कि भीनमाल क्षेत्र में बड़ी संख्या में रक्तदाता मानव सेवा के इस अभियान से जुड़े हुए हैं और आवश्यकता पड़ने पर हर समय मदद के लिए तैयार रहते हैं।

उन्होंने कहा कि गर्मी, सर्दी और बारिश जैसी विपरीत परिस्थितियां भी इन रक्तदानियों के सेवा भाव को नहीं रोक पाती हैं। यही कारण है कि जरूरत पड़ने पर रक्तदाता तुरंत आगे आकर मानवता की सेवा का परिचय देते हैं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन रहे हैं।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BloodDonation #BhinmalNews #RaktaSevaDal #HumanityFirst #BloodDonor #LifeSaver #SocialService #MarudharaBloodCenter #JaloreNews #PositiveNews #RajasthanNews #BloodDonationSavesLives #Humanity #eNewsBharat #enewsrajasthan #enewsbharat

तीन यूनिट रक्तदान कर रक्तवीरों ने बचाई मरीजों की जान | eNews Bharat