भीनमाल से जुंजाणी जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों एवं आमजन ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सड़क का डामरीकरण कार्य शीघ्र शुरू करवाने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि भीनमाल-जुंजाणी मुख्य मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों एवं राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर हर समय दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, जिससे आमजन में रोष व्याप्त है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग होने के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के आवागमन का भी महत्वपूर्ण रास्ता है, इसके बावजूद इसकी स्थिति पर लंबे समय से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सड़क निर्माण के लिए वन विभाग की एनओसी पहले ही प्राप्त हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने तथा आमजन को राहत प्रदान करने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने वालों में रघुनाथ सिंह भाटी, दीपक राजपुरोहित, कालू सिंह देवड़ा, जोईताराम राजपुरोहित, कमलेश राजपुरोहित, जसाराम पटेल, कमलेश मेघवाल, जितेंद्र सिंह, ललित राजपुरोहित, पृथ्वी सिंह, जवाराम पावली, हसन मेघवाल, रेवाराम सेन, समाजसेवी ओमजी माली, तेजाराम प्रजापत, जापाराम मुंशी, डालाराम, अनु, बद्रीनाथ की गोड़ तथा बाबूलाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




