भारत विकास परिषद शाखा भींडर द्वारा विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में होली स्नेह मिलन समारोह एवं संगठनात्मक चुनाव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशील जैन ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में किशन लाल चौबीसा, योगेंद्र कुमार भादावत, प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी एवं चुनाव प्रभारी इंद्रमल फांदोत तथा संरक्षक भगवती लाल पंड्या उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान वर्ष 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुए। इसमें सुशील जैन को अध्यक्ष, बालमुकुंद मंदावत को सचिव एवं राजमल सुरावत को कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया।
इस अवसर पर परिषद का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया और आगामी वर्षों में सेवा कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने परिषद द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए संगठन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने होली स्नेह मिलन के माध्यम से आपसी भाईचारे और संगठन की एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan




