Categories लोड हो रही हैं...

भीलवाड़ा में दो प्रसूताओं की मौत, खुशियां बदलीं मातम में

भीलवाड़ा एमजी अस्पताल में प्रसव के बाद दो महिलाओं की मौत, अत्यधिक रक्तस्राव और जटिलताओं ने उठाए स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

eNews Bharat31 July 2026
भीलवाड़ा में दो प्रसूताओं की मौत, खुशियां बदलीं मातम में

भीलवाड़ा महात्मा गांधी अस्पताल में प्रसूता मौतों से मचा हड़कंप, जांच और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल"

भीलवाड़ा (राजस्थान)। महात्मा गांधी अस्पताल (एमजीएच) की मातृ एवं शिशु इकाई में दो प्रसूताओं की मौत ने एक बार फिर प्रसव के दौरान महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक परिवार में दूसरी संतान के जन्म की खुशी थी, जबकि दूसरे घर में पहली बार बच्चे की किलकारी गूंजी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में दोनों परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं।

कोटड़ी क्षेत्र के दांतड़ा गांव निवासी 22 वर्षीय सुगना पत्नी मोहन बैरवा की दूसरे बच्चे के जन्म के बाद मौत हो गई। परिजनों के अनुसार शाहपुरा जिला अस्पताल में सामान्य प्रसव के बाद अचानक अत्यधिक रक्तस्राव शुरू हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया।

अस्पताल पहुंचने तक सुगना की स्थिति बेहद नाजुक थी। डॉक्टरों के अनुसार उसका हीमोग्लोबिन काफी कम होकर 1.8 ग्राम रह गया था, जबकि प्लेटलेट्स भी केवल 4 हजार थीं। उसे आईसीयू में भर्ती कर वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया। डॉक्टरों ने ब्लड और प्लेटलेट्स चढ़ाकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और उसकी मौत हो गई।

वहीं दूसरा मामला भीलवाड़ा शहर के पटेल नगर निवासी 18 वर्षीय रानी पत्नी भूरा बंजारा का है। रानी की एमजी अस्पताल में सामान्य डिलीवरी हुई थी। पहली संतान के जन्म के बाद परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन प्रसव के करीब एक घंटे बाद अचानक तेज रक्तस्राव शुरू हो गया।

डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चिकित्सीय जटिलताओं के चलते रानी को एम्बोलिजम हो गया। लगातार प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों के अनुसार ऐसे मामलों में दवाओं से रक्तस्राव रोकने का प्रयास किया जाता है और जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन कर गर्भाशय निकालने तक की स्थिति बन सकती है, लेकिन इस मामले में स्थिति इतनी तेजी से बिगड़ी कि ऑपरेशन का समय नहीं मिल पाया।

दोनों मामलों की होगी जांच

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) संजीव शर्मा ने बताया कि दोनों महिलाएं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की श्रेणी में नहीं थीं। प्रसव के बाद अचानक सामने आई गंभीर जटिलताओं के कारण मौत हुई। दोनों मामलों की केस हिस्ट्री, सोनोग्राफी रिपोर्ट और अन्य मेडिकल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

विशेषज्ञों ने बताई सतर्कता की जरूरत

सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ. सुशीला आगीवाल ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, पोषण और हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की समय पर पहचान बेहद जरूरी है। आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं को शुरुआती स्तर पर जोखिम की पहचान कर तुरंत उपचार की व्यवस्था करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार, दूध और फल उपलब्ध कराने के साथ समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना जरूरी है। इसके अलावा सब-सेंटर से लेकर मेडिकल कॉलेज तक रेफरल व्यवस्था को और मजबूत किया जाना चाहिए, ताकि आपात स्थिति में समय पर इलाज मिल सके।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BhilwaraNews #RajasthanNews #HealthNews #RajasthanHealth #WomenHealth #BreakingNews #eNewsBharat