Categories लोड हो रही हैं...

भेरुजी मंदिर चोरी का 72 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर के कानोड़ क्षेत्र में भेरुजी मंदिर चोरी मामले का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया।

अभिषेक धींग4 April 2026
भेरुजी मंदिर चोरी का 72 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर जिले के कानोड़ थाना क्षेत्र में स्थित उदपुरा गांव के भेरुजी बावजी मंदिर में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने मात्र 72 घंटे में खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। धार्मिक आस्था के केंद्र इस मंदिर में चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष था।

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहान के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंजना सुखवाल के नेतृत्व में वल्लभनगर वृताधिकारी राजेंद्र जैन के सुपरविजन में कानोड़ थाना अधिकारी हुकुम सिंह द्वारा तीन विशेष टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने, पुराने अपराधियों से पूछताछ, मुखबिर तंत्र सक्रिय करने और साइबर सेल उदयपुर के तकनीकी सहयोग से लगातार कार्रवाई की। जंगलों में कैंप लगाकर दिन-रात सर्च अभियान चलाया गया।

इस दौरान शातिर आरोपी देवीलाल मीणा (37) निवासी भावपुर और भीमराज मीणा (37) निवासी लसाड़िया, जिला सलूंबर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मंदिर का दान पात्र, नगदी और चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

मुख्य आरोपी देवीलाल मीणा के खिलाफ उदयपुर रेंज में कई थानों में पांच स्थायी वारंट जारी हैं। वह पिछले पांच वर्षों से पहचान छिपाकर अहमदाबाद (गुजरात) में फरार चल रहा था।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#उदयपुरन्यूज #मंदिरचोरी #कानोड़पुलिस #राजस्थानक्राइम #भेरुजीमंदिर #पुलिसएक्शन #ब्रेकिंगन्यूज #सलूंबर #क्राइमन्यूज #eNewsBharat

भेरुजी मंदिर चोरी का 72 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार | eNews Bharat