IAF के प्रतिष्ठित Fighter Combat Leader कोर्स को पूरा कर रचा इतिहास, TACDE में हासिल की बड़ी उपलब्धि
नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना (IAF) की स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह भारतीय वायु सेना की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं, जिन्होंने प्रतिष्ठित फाइटर कॉम्बैट लीडर (Fighter Combat Leader - FCL) कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस उपलब्धि के साथ उन्हें भारतीय वायु सेना की पहली महिला ‘टॉप गन’ पायलट का दर्जा मिला है।
20 सप्ताह की कठिन ट्रेनिंग पूरी की
यह प्रतिष्ठित कोर्स ग्वालियर स्थित टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (TACDE) में आयोजित किया जाता है। करीब 20 सप्ताह तक चलने वाले इस कठिन प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारतीय वायु सेना के चुनिंदा और सर्वश्रेष्ठ फाइटर पायलटों को ही शामिल होने का मौका मिलता है। इस दौरान पायलटों को आधुनिक हवाई युद्ध, उन्नत लड़ाकू रणनीतियों और मिशन लीडरशिप की विशेष ट्रेनिंग दी जाती है।
क्या है Fighter Combat Leader कोर्स?
फाइटर कॉम्बैट लीडर (FCL) कोर्स भारतीय वायु सेना के सबसे प्रतिष्ठित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में से एक माना जाता है। इस कोर्स का उद्देश्य फाइटर पायलटों को जटिल हवाई अभियानों का नेतृत्व करने, दुश्मन के खिलाफ आधुनिक युद्ध रणनीति तैयार करने और वास्तविक युद्ध जैसी परिस्थितियों में तेज एवं सटीक फैसले लेने के लिए तैयार करना है। इस कोर्स को पूरा करने वाले पायलटों को वायु सेना के सबसे दक्ष लड़ाकू पायलटों में गिना जाता है।
महिलाओं के लिए बनीं नई प्रेरणा
भावना कंठ की यह उपलब्धि सिर्फ भारतीय वायु सेना के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश की महिलाओं के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है। उन्होंने साबित कर दिया है कि कठिन से कठिन सैन्य प्रशिक्षण और चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियों में भी महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ सकती हैं।
भारतीय सशस्त्र बलों में महिलाओं की बढ़ती भूमिका
हाल के वर्षों में भारतीय सशस्त्र बलों में महिलाओं की भूमिका लगातार मजबूत हुई है। हाल ही में कैप्टन शिवानी सहरावत भी सेना प्रमुख की




