Categories लोड हो रही हैं...

भटवाड़ा के मूंडया गणेश मंदिर में धड़ पूजन की अनोखी परंपरा

भटवाड़ा के मूंडया गणेश मंदिर में गणेश जी के धड़ की पूजा होती है, यहां श्रद्धालु प्रथम निमंत्रण और कृषि कार्यों से पहले आशीर्वाद लेते हैं

जयप्रकाश शर्मा6 May 2026
भटवाड़ा के मूंडया गणेश मंदिर में धड़ पूजन की अनोखी परंपरा

मांगरोल भटवाड़ा गाँव स्थित मूंडया गणेश मंदिर लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां भगवान गणेश के धड़ की पूजा की जाती है। मान्यता है कि यहां के गणेश जी का सिर रणथंभौर में ले जाकर स्थापित किया गया, जिसके कारण इन्हें मूंडया गणेश जी कहा जाता है।

सेवा पूजा करने वाले कौशल और ललित शर्मा के अनुसार, एक किवदंती के मुताबिक वर्ष 1761 में भटवाड़ा के गणेश चौक में जयपुर और कोटा रियासत के बीच युद्ध हुआ था, जिसमें कोटा ने विजय प्राप्त की थी। इसके बाद जयपुर की सेना मंदिर में स्थापित गणेश प्रतिमा का सिर काटकर अपने साथ ले गई और रणथंभौर दुर्ग में स्थापित कर दिया, तब से यहां केवल धड़ की पूजा होती है।

इस मंदिर में मांगरोल तहसील सहित कोटा संभाग और मध्यप्रदेश से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। किसी भी शुभ कार्य से पहले यहां गणेश जी को प्रथम निमंत्रण दिया जाता है।

यहां से पत्थर के टुकड़े को गणेश प्रतीक के रूप में कामी सिंदूर लगाकर घरों में रखा जाता है। किसान कृषि कार्य शुरू करने से पहले यहां पूजा कर बीज में इस प्रतीक को मिलाकर खेत में बोते हैं।

भटवाड़ा में वर्ष में दो बार मेले का आयोजन होता है—नववर्ष (1 जनवरी) और गणेश चतुर्थी पर, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। प्रत्येक बुधवार को भी दर्शनार्थियों की भीड़ रहती है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Bhatawada #MundyaGanesh #GaneshTemple #ReligiousNews #Faith #RajasthanCulture #Tradition #KotaDivision #Ranthambore #Trending #eNewsBharat