Categories लोड हो रही हैं...

भारत विकास परिषद हाड़ी रानी शाखा का स्नेह मिलन समारोह

भारत विकास परिषद हाड़ी रानी शाखा का स्नेह मिलन समारोह आयोजित, नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और खेल प्रतियोगिताओं में विजेताओं का सम्मान हुआ।

रवि गौतम3 April 2026
भारत विकास परिषद हाड़ी रानी शाखा का स्नेह मिलन समारोह

भारत विकास परिषद की हाड़ी रानी शाखा के द्वारा एक निजी रिसोर्ट में स्नेह मिलन समारोह एवं नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वेलकम गेम के साथ हुई, जिसमें कृष्णा तोतला विजयी रही। इसके पश्चात ग्रुप गेम में गरिमा बहेड़िया प्रथम एवं अनीता हरसोरा द्वितीय रही, जबकि कपल गेम में रेणु बाहेती एवं कृष्णा तोतला विजयी रहे।

इस अवसर पर प्रांतीय संरक्षक रवि शंकर मूंदड़ा, प्रांतीय विकास रत्न एवं विकास मित्र संयोजक भगवान बाहेती, चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश जी बड़जात्या, विवेकानंद शाखा अध्यक्ष सरदार सिंह, शाखा अध्यक्ष पूर्वा मुंदड़ा अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। मंजू जिंदल, रंजना जाजू, नेहा मंत्री, सीमा गुप्ता, सोनिया झंवर, लक्ष्मी तोतला, सुमन मुंदड़ा ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। चुनाव अधिकारी ओम जी द्वारा सर्व सहमति से सीमा टेलर को अध्यक्ष, रश्मि दाधिच को सचिव और श्रुति मंडोवरा को कोषाध्यक्ष पदों की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन अनिता हरसोरा द्वारा किया गया।

इस दौरान सीमा फलोड, स्वाति तोतला, प्रीति दाखेड़ा, प्रिया झवर, रुचि सोमानी, अंकिता अग्रवाल, ज्योति दाखेड़ा, प्रियंका मूंदड़ा, पूजा सोमानी, पंखुड़ी झंवर, राधिका मूंदड़ा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BharatVikasParishad #HadiRaniBranch #SnehMilanSamaroha #NewCommittee #DiyaPrjwalan #GamesWinners #SeemaTaylor #RashmiDadhich #ShrutiMandovra #eNewsBharat

भारत विकास परिषद हाड़ी रानी शाखा का स्नेह मिलन समारोह | eNews Bharat