Categories लोड हो रही हैं...

भारत विकास परिषद ने आत्मरक्षा शिविर में किया अल्पाहार वितरण

भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को अल्पाहार वितरित किया तथा स्वास्थ्य, योग और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

रवि गौतम10 June 2026
भारत विकास परिषद ने आत्मरक्षा शिविर में किया अल्पाहार वितरण

भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा द्वारा गणेश व्यायाम शाला में आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती यशोदा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी बच्चों को अल्पाहार वितरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान परिषद के सदस्य कुंज बिहारी बिल्या ने मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए बच्चों को इसके संतुलित उपयोग के लिए प्रेरित किया। वहीं पुरुषोत्तम नुवाल ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ जीवन की कुंजी बताया।

शाखा सचिव मुकेश दाधीच ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पॉलिथीन के उपयोग को कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के लिए सभी नागरिकों को जागरूक होकर वैकल्पिक साधनों का उपयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष सरदार सिंह ने गणेश व्यायाम शाला समिति को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणावत ने कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा समाजहित और सेवा से जुड़े कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रखे जाएंगे।

इस अवसर पर अंजनी भारद्वाज, भंवर झवर, रविशंकर मूंदड़ा, अमित श्रृंगी, अशोक सांवला, अर्पित शर्मा, देवीशंकर श्रृंगी, अभिषेक सिसोदिया, गोविंद सिंह हाड़ा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BundiNews #BharatVikasParishad #SelfDefenseCamp #SocialService #YogaAwareness #EnvironmentProtection #CommunityService #RajasthanNews #BundiEvents #eNewsBharat