Categories लोड हो रही हैं...

रात में रक्तदान कर भँवरलाल ने बचाई प्रसूता की जान

भीनमाल में रक्त की तत्काल जरूरत पर भँवरलाल माहेश्वरी ने रात में 22वां रक्तदान कर प्रसूता महिला की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की

राहुल सोनी6 June 2026
रात में रक्तदान कर भँवरलाल ने बचाई प्रसूता की जान

रात में रक्तदान कर भँवरलाल ने बचाई प्रसूता की जान

मानवता और सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण शुक्रवार देर रात उस समय देखने को मिला, जब लाइफ लाइन हॉस्पिटल, भीनमाल में भर्ती एक प्रसूता महिला के लिए ओ पॉजिटिव रक्त की तत्काल आवश्यकता पड़ गई। परिजनों द्वारा काफी प्रयासों के बावजूद रक्तदाता नहीं मिलने पर युथ फॉर नेशन संस्था, भीनमाल से संपर्क किया गया।

रात्रि में सूचना प्राप्त होते ही संस्था के सह-रक्तदान प्रभारी दिलीप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रक्तदाता की तलाश शुरू की। यह डिलीवरी का मामला होने के कारण समय पर रक्त उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक था। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में संस्था के सक्रिय रक्तवीर सदस्य भँवरलाल माहेश्वरी आगे आए और बिना किसी विलंब के रक्तदान के लिए तैयार हो गए।

भँवरलाल माहेश्वरी ने युथ फॉर नेशन संस्था, भीनमाल के बैनर तले अपना 22वाँ स्वैच्छिक रक्तदान कर न केवल मरीज की सहायता की, बल्कि मानवता, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का भी उत्कृष्ट परिचय दिया। उनके इस योगदान से प्रसूता महिला को समय पर रक्त उपलब्ध हो सका और उपचार में महत्वपूर्ण सहायता मिली।

संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि रक्तदान ऐसा महादान है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का कार्य करता है। भँवरलाल माहेश्वरी जैसे रक्तदाता समाज के लिए प्रेरणा हैं, जो दिन हो या रात, किसी भी समय जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं।

युथ फॉर नेशन संस्था परिवार ने भँवरलाल माहेश्वरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सेवा भाव और समर्पण युवाओं को समाजसेवा के लिए प्रेरित करता है। संस्था ने आमजन से भी समय-समय पर रक्तदान करने तथा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया।

रक्तदान के इस प्रेरणादायी कार्य की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। लोगों ने भँवरलाल माहेश्वरी के मानवीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए उन्हें समाज का सच्चा जीवनदाता बताया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNews Bharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNews Bharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BhinmalNews #BloodDonation #BhanwarlalMaheshwari #YouthForNation #HumanityFirst #RaktdanMahadan #SocialService #LifeLineHospital #RajasthanNews #eNewsBharat