Categories लोड हो रही हैं...

भींडर में महिला बाल विकास विभाग का जागरूकता कार्यक्रम

भींडर में महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्वच्छता, सेप्टिक टैंक सफाई और स्वास्थ्य जागरूकता पर प्रशिक्षण दिया।

अभिषेक धिंग8 April 2026
भींडर में महिला बाल विकास विभाग का जागरूकता कार्यक्रम

भींडर में राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक सामाजिक विकास एवं जेंडर सपोर्ट मनोज कुमार जाट ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पर्यावरण और स्वच्छता संबंधी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घरों के सेप्टिक टैंकों से निकलने वाले मलजल को पीपलवास रोड पर बनाए जा रहे FSIP में भेजा जाएगा और वहां ट्रीटमेंट किया जाएगा। इससे गंदगी और बीमारी का खतरा कम होगा। प्रत्येक पांच साल में अपने सेफ्टी टैंक की सफाई अनिवार्य है।

कार्यकर्ताओं को नगर पालिका द्वारा संचालित कचरा वाहन में ही कचरा डालने और आसपास की सफाई का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने टोल-फ्री नंबर 18008439192 पर कॉल कर सेफ्टी टैंक खाली करवाने की जानकारी भी साझा की।

कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षक सीता रावत, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर वीरेंद्र कुमार भट्ट, परीक्षित चौबीसा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Bhander #WCD #SwachhtaAwareness #AnganwadiWorkers #SepticTankCleaning #RUIDP #HealthAwareness #CleanEnvironment #CommunityProgram #eNewsBharat