Categories लोड हो रही हैं...

भामाशाह सम्मान समारोह पोस्टर विमोचन, 26 जून आयोजन तय

बिचून में भामाशाह सम्मान समारोह का पोस्टर विमोचन हुआ। 26 जून को भंदे बालाजी में आयोजन होगा, समाज बंधुओं को आमंत्रण दिया गया।

कालीचरण सैनी19 June 2026
भामाशाह सम्मान समारोह पोस्टर विमोचन, 26 जून आयोजन तय

माली सैनी समाज भंदे बालाजी विकास समिति के तत्वावधान में 26 जून 2026 को आयोजित होने वाले विशाल भामाशाह सम्मान समारोह का पोस्टर गुरुवार को बिचून में विधिवत रूप से विमोचित किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों को कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया गया।

समिति अध्यक्ष अमरचंद सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि भंदे बालाजी स्थित माली सैनी समाज धर्मशाला में यह भव्य आयोजन किया जाएगा। समारोह में समाज सेवा और धर्मशाला निर्माण कार्य में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले भामाशाहों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग और एकजुटता से ही ऐसे आयोजनों को सफल बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम को लेकर समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक समाज बंधु इस कार्यक्रम में भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बना सकें। बिचून में आयोजित पोस्टर विमोचन के दौरान समाज के गणमान्य लोगों को व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण पत्र भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर बिचून क्षेत्र से रामेश्वर सैनी, रमेश सैनी, सत्यनारायण सैनी, सुनील सैनी, रामधन सैनी, अशोक सैनी, हंसराज माली, महेश सैनी, ओमप्रकाश सैनी, परमानंद सैनी, मदन सैनी, कैलाश सैनी, सी.एम. सैनी, कुलदीप सैनी, बजरंग सैनी, लाला सैनी सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।

आयोजन समिति की ओर से गौसेवक अमरचंद सैनी, शेषनारायण सैनी, रामजीलाल तुन्दवाल, प्रेमचंद बड़ीवाल, योगेंद्र गहलोत, कालीचरण सैनी एवं रमेशचंद सैनी ने कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस भव्य समारोह को सफल बनाएं और भामाशाहों का सम्मान बढ़ाएं।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित की हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BhamashahSamman #BichoonNews #JaipurRural #MaliSainiSamaj #RajasthanNews #SocialEvent #CommunityNews #PosterRelease #BhandeBalaji #SamajikKaryakram #AmarchandSaini #LatestNews #HindiNews #RajasthanUpdates #eNewsBharat #enewsrajasthan #enewsbharat