भालता मंडल में योग शिविर को लेकर बैठक आयोजित
मनोहरथाना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक गोविंद रानीपुरिया बुधवार को भालता मंडल क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने सरड़ा स्थित घाटी वाले बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित केवल्य योग शिविर के संबंध में हुई बैठक में सहभागिता की। कार्यक्रम में विधायक गोविंद रानीपुरिया मुख्य अतिथि रहे।
बैठक में दौलाज, खिलचीपुर (राजगढ़) से पधारे गुरु अतिथि ने आध्यात्मिकता और योग के महत्व पर प्रकाश डाला। विधायक रानीपुरिया ने अपने संबोधन में सनातन धर्म की महत्ता बताते हुए इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी से आगे आने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विधायक रानीपुरिया ने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये तथा ट्यूबवेल के लिए 2.50 लाख रुपये देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता दिनेश मंगल, विजय न्याति, मंडल अध्यक्ष परमानंद रुहेला, ओपी माथुर, अनिमेष गोयल, बालचंद राठौर, पूरीलाल तंवर, रामलाल तंवर, राधाकिशन तंवर, मोहन तंवर, बिरम तंवर, मदन मीणा, श्याम पारेता, रवि गोस्वामी, देवी सिंह गुर्जर और हेमराज मीणा सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




