Categories लोड हो रही हैं...

भालनी में पंचायती राज दिवस, चुनाव कराने की उठी मांग

बागोड़ा के भालनी में पंचायती राज दिवस पर कार्यक्रम हुआ, संविधान प्रावधानों के पालन और जल्द पंचायत चुनाव कराने की मांग ग्रामीणों ने उठाई।

रामाराम सोलंकी24 April 2026
भालनी में पंचायती राज दिवस, चुनाव कराने की उठी मांग

बागोडा उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भालनी में 24 अप्रैल को पंचायती राज स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वर्गीय राजीव गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी और नेहरू जी की तस्वीरों पर पुष्प एवं माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंचायत समिति डेलिगेट प्रतिनिधि जबराराम माली रहे, जबकि अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष भरत जी एवं मजना राम जी ने की। विधानसभा समन्वयक बाबूलाल सियाग ने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 243E, 243K व 243U में वर्णित प्रावधानों का पालन सरकार द्वारा नहीं किया जा रहा है और न्यायालय के आदेशों की भी अवहेलना हो रही है।

उन्होंने कहा कि आमजन की मांग है कि जल्द पंचायत चुनाव कराए जाएं और लोकतंत्र को मजबूत किया जाए। राजस्थान पंचायती राज कांग्रेस पार्टी के जयपुर कार्यालय के निर्देशानुसार आने वाले दिनों में गांव-गांव और ढाणी-ढाणी में हस्ताक्षर अभियान, जनजागरण और पैदल रैली निकाली जाएगी।

कार्यक्रम को ग्राम पंचायत भालनी, हापू की ढाणी (तहसील बागोड़ा, जिला जालौर) के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में समर्थन दिया। इस दौरान कृष्णजी माली, बाबूलाल माली, भरत मेघवाल (कांग्रेस अध्यक्ष), धीराराम सोलंकी, रतनाराम मेघवाल, पूराराम रोहिन, कृष्ण कुमार माली, भजन जी बेनीवाल, सुखराम लोहार, राहु राम सहित कई ग्रामीण व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Bagoda #Bhalni #PanchayatiRajDay #JaloreNews #RajasthanPolitics #GramPanchayat #ElectionDemand #Democracy #LocalNews #eNewsBharat

भालनी में पंचायती राज दिवस, चुनाव कराने की उठी मांग | eNews Bharat