Categories लोड हो रही हैं...

भटवाड़ा में भागवत कथा में रूकमणी विवाह प्रसंग सुनाया गया

भटवाड़ा गांव में भागवत कथा के अंतिम दिन रूकमणी विवाह और सुदामा चरित्र का प्रसंग सुनाया गया, श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा श्रवण किया।

जयप्रकाश शर्मा10 April 2026
भटवाड़ा में भागवत कथा में रूकमणी विवाह प्रसंग सुनाया गया

भटवाड़ा गांव में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के अंतिम दिवस बुधवार को कथा वाचक प्रमोद शास्त्री ने रूकमणी विवाह एवं सुदामा चरित्र का प्रसंग सुनाया।

उन्होंने बताया कि कथा को सुनने और समझने के लिए परमात्मा के प्रति गहरी श्रद्धा, सत्संग और ईश्वर के प्रति असीम प्रेम आवश्यक है। जिसकी श्रद्धा जितनी गहरी होती है, उसे उतनी ही प्रभु कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रेमपूर्वक हरि नाम जपने का आह्वान किया।

रूकमणी विवाह प्रसंग में बताया कि देवर्षि नारद के मुख से श्रीकृष्ण के रूप और सौंदर्य की प्रशंसा सुनकर रूकमणी ने मन ही मन उनसे विवाह करने का संकल्प लिया। हालांकि उसके भाई इस निर्णय से सहमत नहीं थे और वह उसका विवाह चेदिनरेश के पुत्र शिशुपाल से कराना चाहते थे।

कृष्ण-सुदामा प्रसंग में उन्होंने सच्ची मित्रता का महत्व बताते हुए कहा कि सच्चा मित्र वही होता है, जो बिना कहे अपने मित्र की परेशानी समझकर उसकी सहायता करे। आज के समय में स्वार्थ आधारित मित्रता अधिक देखने को मिलती है, जो स्वार्थ पूरा होते ही समाप्त हो जाती है।

कथा समापन के बाद आयोजनकर्ता कोशल शर्मा, ललित शर्मा, कपिल शर्मा, राजेश शर्मा एवं उनके परिवारजनों ने आरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BhagwatKatha #RukmaniVivah #MangrolNews #KrishnaKatha #SpiritualNews #RajasthanNews #ReligiousEvent #VillageNews #eNewsBharat

भटवाड़ा में भागवत कथा में रूकमणी विवाह प्रसंग सुनाया गया | eNews Bharat