Categories लोड हो रही हैं...

भागवत श्रवण से मिलता मोक्ष, पचेवर में कथा शुभारंभ

पचेवर में स्वर्गीय नारंगी देवी की पुण्य स्मृति में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा और भक्तिमय माहौल के साथ हुआ।

उमेश उत्तम18 May 2026
भागवत श्रवण से मिलता मोक्ष, पचेवर में कथा शुभारंभ

कस्बे में स्वर्गीय नारंगी देवी कुमावत की पुण्य स्मृति में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का सोमवार को भक्तिमय वातावरण में शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिवस व्यास पीठ से वृंदावन धाम के आचार्य राजीव कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा का महात्म्य बताते हुए कहा कि भागवत श्रवण से सभी प्राणियों का उद्धार होता है तथा मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि कलियुग में भगवान की भक्ति और भागवत श्रवण ही जीवन को सफल बनाने का सबसे सरल मार्ग है।

कार्यक्रम की शुरुआत छतरियों वाले बालाजी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों और जयकारों के साथ नगर भ्रमण किया। कलश यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और महिलाओं व श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कथा के दौरान आचार्य शास्त्री ने भागवत महात्म्य, भक्ति महारानी, ज्ञान और वैराग्य की कथा का विस्तार से वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म और संस्कारों का संदेश दिया। कथा के अंत में महाआरती आयोजित हुई तथा प्रथम दिवस का विश्राम हुआ।

आयोजक सोहनलाल कुमावत, विशाल कुमावत एवं अक्षय कुमावत ने उपस्थित श्रद्धालुओं का फल वितरण कर स्वागत किया। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#भागवतकथा #पचेवर #राजीवकृष्णशास्त्री #कलशयात्रा #धार्मिकसमाचार #श्रीमद्भागवत #राजस्थानसमाचार #भक्ति #eNewsBharat #SpiritualNews