उपखण्ड क्षेत्र की पंचायत मान्दोलाई के खेजड़ों का बास स्थित अमर-विलास में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा पांडाल भक्ति में सराबोर नजर आया।
कथा व्यासपीठ पर विराजमान संत श्री अवधेश दास जी महाराज (श्री केशव गोपाल गौशाला, सांपला) ने प्रह्लाद चरित्र, नृसिंह अवतार, गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन और भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भावपूर्ण कथा सुनाई।
महाराज श्री ने प्रह्लाद चरित्र के माध्यम से सच्ची भक्ति और अटूट विश्वास का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि सच्चे भक्त की पुकार भगवान अवश्य सुनते हैं। नृसिंह अवतार की कथा के जरिए अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया गया।
गजेंद्र मोक्ष प्रसंग में बताया गया कि जब भक्त सच्चे मन से भगवान को पुकारता है, तो प्रभु तुरंत उसकी सहायता के लिए आते हैं। कथा के समापन पर भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की सुंदर झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस दौरान “नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से पूरा पांडाल गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने आरती कर प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन में रणजीत सिंह, डॉ. जगवीर सिंह, डॉ. राजवीर सिंह, भानुप्रताप सिंह और अंशु सिंह सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




