कस्बे के सिद्धायतन दिगंबर जैन मंदिर में जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ का जन्म, तप और मोक्ष कल्याणक श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम गणिनी आर्यिका 105 श्री कमल श्री माताजी ससंघ के सानिध्य में आयोजित हुआ। इस दौरान मंत्रोच्चार के साथ भगवान का 1008 स्वर्ण कलशों से दुग्धाभिषेक, शांतिधारा, विधान और निर्वाण कांड का वाचन किया गया तथा निर्वाण लाडू चढ़ाया गया।
आर्यिका कमल श्री माताजी ने बताया कि भगवान शांतिनाथ ऐसे तीर्थंकर हैं जिनके जन्म, तप और मोक्ष तीनों कल्याणक एक ही दिन आते हैं। कार्यक्रम में महाआरती कर स्वयंभू स्तोत्र के 24 दीप समर्पित किए गए। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook:




