पारीक धर्मशाला में रविवार को पारीक समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सामाजिक एकजुटता और सामूहिक निर्णय का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला।
तहसील अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान समाज के प्रबुद्धजनों ने भागीरथ पारीक को पुनः सर्वसम्मति से पारीक समाज सेवा समिति निवाई का अध्यक्ष निर्वाचित किया। निर्णय की घोषणा होते ही सभा स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और समाजजनों में हर्ष का माहौल बन गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष का गणमान्य नागरिकों द्वारा साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। सम्मान समारोह में समाज के लोगों में उत्साह और अपनत्व देखने को मिला।
बैठक में समाज के समग्र विकास के लिए भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सर्वसम्मति से अत्याधुनिक भवन निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया, जो भविष्य में सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। इसके साथ ही समाजहित में विभिन्न योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने तथा संगठन को सशक्त बनाने पर भी सहमति बनी।
अपने संबोधन में भागीरथ पारीक ने समाज के प्रति आभार प्रकट किया और विश्वास दिलाया कि वे पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण भाव से कार्य करेंगे और समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
बैठक में प्रमुख उपस्थित गणमान्य लोग थे – रमाकांत पारीक, बृजमोहन पारीक, नाथूलाल लाछड, कैलाश पारीक, रघुवीर पारीक, भवानी पारीक, रामबाबू पारीक, अशोक पारीक, राजेश फौजी, अनिल पारीक, सत्येंद्र पारीक, विनय जोशी, जयप्रकाश पारीक, गोविंद पारीक, आनंद पारीक, वंश प्रदीप पारीक, कमलेश पारीक, विश्वास पारीक, उमाशंकर पारीक, अशोक पारीक सहित समाज के गणमान्य लोग।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें




