Categories लोड हो रही हैं...

टोंक में भागीरथ चौधरी ने किसान योजनाओं का लाभ बताया

टोंक में भागीरथ चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से देशभर के किसानों को लाभ मिल रहा है और कृषि मजबूत हो रही है।

केशव राज सैन8 May 2026
टोंक में भागीरथ चौधरी ने किसान योजनाओं का लाभ बताया

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी का शुक्रवार को जयपुर से भक्त शिरोमणि भगवान धन्ना भगत जी की तपोस्थली जाते समय टोंक विधानसभा के ग्राम छान में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं और कृषि विकास कार्यों को लेकर मंत्री के नेतृत्व की सराहना की।

केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों के उत्थान और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि तकनीक को बढ़ावा देने और ग्रामीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हित में अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ देशभर के किसानों को मिल रहा है।

मंत्री ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने तथा सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष नन्दलाल छान, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन गोपाल चौधरी, देवराज गुर्जर, चरण सिंह चौधरी, दशरथ भाटी, नरेंद्र चोपड़ा, सन्नी तमोली, हेमलाल जाट, कालू जाट, बालाबक्श गुर्जर, सुरेन्द्र, मुकेश, मोती यादव, बाबूलाल गुर्जर, शंकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: Instagram
Facebook: Facebook
YouTube (Subscribe): YouTube
X (Twitter): X (Twitter)

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#भागीरथ_चौधरी #किसान_योजना #टोंक #भाजपा #कृषि_विकास #केंद्र_सरकार #राजस्थान_समाचार #eNewsBharat #trending

टोंक में भागीरथ चौधरी ने किसान योजनाओं का लाभ बताया | eNews Bharat