Categories लोड हो रही हैं...

मिड-डे मील में नैफ्थलीन, 28 छात्राएं बीमार, बेमेतरा में हड़कंप

बेमेतरा के स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 28 छात्राएं बीमार हुईं। भोजन में नैफ्थलीन जैसी गंध मिलने पर जांच शुरू हुई और सभी स्वस्थ हैं।

enews bharat20 August 2026
मिड-डे मील में नैफ्थलीन, 28 छात्राएं बीमार, बेमेतरा में हड़कंप

बेमेतरा के स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 28 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, भोजन में नैफ्थलीन जैसी गंध मिलने से मचा हड़कंप

बच्चों की थाली में खाना था… लेकिन पहली ही निवाले के बाद ऐसी गंध आई कि पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से मिड-डे मील को लेकर बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम कन्या शाला में भोजन करने के दौरान छठवीं कक्षा की करीब 28 छात्राओं ने तबीयत खराब होने की शिकायत की।

बताया जा रहा है कि छात्राओं को परोसे गए भोजन में नैफ्थलीन जैसी तेज और असामान्य रासायनिक गंध आ रही थी। जैसे ही छात्राओं ने इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधन को दी, तुरंत मिड-डे मील का वितरण रोक दिया गया। इसके बाद दूसरी कक्षाओं की छात्राओं को भी भोजन नहीं परोसा गया।

घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रधान पाठक रामेश्वर बंजारे की सूचना पर 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। सभी प्रभावित छात्राओं के साथ रसोइए को भी बेमेतरा जिला अस्पताल ले जाया गया।

इस पूरे मामले में एक और गंभीर बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, भोजन परोसने से पहले रसोइए ने भी खाना चखा था और उसे भी गंध महसूस हुई थी, लेकिन इसके बावजूद समय रहते स्कूल प्रबंधन को इसकी जानकारी नहीं दी गई। इसी लापरवाही को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं।

मामले की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल भी अस्पताल पहुंचे और छात्राओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि किसी भी छात्रा को उल्टी या पेट दर्द जैसी गंभीर समस्या नहीं हुई। राहत की बात ये रही कि सभी 28 छात्राओं को जांच और देखभाल के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर भोजन में नैफ्थलीन जैसी गंध आई कैसे? शुरुआती जानकारी में आशंका जताई जा रही है कि रसोइए का बच्चा नैफ्थलीन की गोली से खेल रहा था और इसी दौरान गोली गलती से भोजन में गिर गई। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पूरे मामले की सच्चाई विभागीय जांच के बाद ही सामने आएगी।

जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रारंभिक स्तर पर रसोइए की लापरवाही सामने आने की बात कही है और नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है। फिलहाल सभी छात्राएं सुरक्षित हैं, लेकिन इस घटना ने स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
सुरक्षा, साफ-सफाई और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक छोटी सी लापरवाही 28 मासूम बच्चों की सेहत पर भारी पड़ सकती थी। गनीमत रही कि समय रहते गंध का पता चल गया और बड़ा हादसा टल गया। अब जांच से साफ होगा कि आखिर यह लापरवाही कैसे हुई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: eNewsBharat Instagram

Facebook: eNewsBharat Facebook

YouTube (Subscribe): eNewsBharat YouTube

X (Twitter): eNewsBharat X

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BemetaraNews #ChhattisgarhNews #EducationNews #BreakingNews #Chhattisgarh #eNewsBharat

मिड-डे मील में नैफ्थलीन, 28 छात्राएं बीमार, बेमेतरा में हड़कंप | eNews Bharat