Categories लोड हो रही हैं...

मानसून से पहले युवाओं ने श्रमदान कर साफ की ऐतिहासिक बावड़ी

मांगरोल तहसील के बोहत कस्बे में युवाओं ने श्रमदान कर ऐतिहासिक बावड़ी की सफाई की और जल संरक्षण का प्रेरणादायक संदेश दिया।

जयप्रकाश शर्मा18 May 2026
मानसून से पहले युवाओं ने श्रमदान कर साफ की ऐतिहासिक बावड़ी

मांगरोल तहसील क्षेत्र के बोहत कस्बे में रविवार सुबह युवाओं ने श्रमदान कर ऐतिहासिक बावड़ी की सफाई की। सुबह 7 बजे से 8 बजे तक चले इस अभियान में एक दर्जन से अधिक युवाओं ने हिस्सा लेकर बावड़ी की दीवारों में उगे पीपल के अंकुर हटाए, सीढ़ियों पर जमी गंदगी साफ की और पानी में जमा कचरा निकालकर बावड़ी को स्वच्छ बनाया।

युवाओं की इस पहल को जल संरक्षण और ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने की दिशा में प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है। बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित संगोष्ठी में ग्राम सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिंह राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में सदियों पुराने जल स्रोतों जैसे बावड़ी, कुएं और तालाबों की सफाई कर मानसून से पहले उन्हें जल संचयन के लिए तैयार करना बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं से ऐसे सामाजिक सरोकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

श्रमदान अभियान में जगदीश सिंह राठौड़, विक्रम सिंह चौधरी, हरिओम गौतम, वार्ड पंच लोकेश गुर्जर, नरेंद्र गौड़, चंद्र मोहन मालव, भंवर सिंह उपसरपंच, विजय सिंह पाडलिया, अंकुश, भंवर चौधरी, अशोक शाक्यवाल और मुकुट सुमन सहित कई युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
eNews Rajasthan Instagram
Facebook: eNews Bharat Facebook
YouTube (Subscribe): eNews Bharat YouTube
X (Twitter): eNews Rajasthan X

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#बावड़ी_सफाई #श्रमदान #जल_संरक्षण #मांगरोल #बोहत #राजस्थान_न्यूज #सामाजिक_सरोकार #युवा_पहल #HistoricalBawdi #eNewsBharat