Categories लोड हो रही हैं...

बरवास नवकुंडात्मक शतचंडी महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बरवास में आयोजित नवकुंडात्मक शतचंडी महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने सभी को भाव-विभोर किया।

उमाशंकर शर्मा10 June 2026
बरवास नवकुंडात्मक शतचंडी महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बरवास नवकुंडात्मक शतचंडी महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरवास स्थित ब्रह्माणी माता मंदिर परिसर में आयोजित नवकुंडात्मक शतचंडी महायज्ञ में इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। संत रामप्रिय दासजी महाराज के सान्निध्य में चल रहे इस धार्मिक आयोजन में आसपास के गांवों के लोग भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और धार्मिक माहौल बना हुआ है।

मंगलवार को महायज्ञ के दौरान नौ कुंडों की बोलियां लगाई गईं। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक बोलियों में भाग लेकर यजमान बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। यज्ञाचार्य पंडित प्रहलादराय शर्मा (जयपुर) के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन, पूजन एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर परिवार, समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।

वहीं श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथावाचक पंडित माणकचंद मेनारिया (उदयपुर) ने सती जन्म, दक्ष यज्ञ, सती द्वारा यज्ञ कुंड में प्रवेश, माता पार्वती के रूप में पुनर्जन्म तथा भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए की गई कठोर तपस्या का मार्मिक वर्णन किया। इसके बाद भगवान शिव की भव्य बारात और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का सुंदर एवं भावपूर्ण वर्णन किया गया।

कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। भगवान शिव और माता पार्वती के जयकारों से पूरा पांडाल गूंज उठा। धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। महायज्ञ और कथा के माध्यम से क्षेत्र में धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का संदेश प्रसारित हो रहा है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Barwas #ShatchandiMahayagya #BrahmaniMataMandir #Todaraisingh #BhagwatKatha #ShivParvatiVivah #ReligiousNews #RajasthanNews #eNewsBharat #HavanPujan #SpiritualEvent #LocalNews

बरवास नवकुंडात्मक शतचंडी महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ | eNews Bharat