चौथ का बरवाड़ा–सवाई माधोपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास शराब ठेके के नजदीक एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया।
मृतक की पहचान 30 वर्षीय दिलीप सिंह पुत्र महेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो गुरुवार शाम से घर से लापता बताया जा रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे राहगीरों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने बताया कि युवक के मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों से खून निकल रहा था, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। मृतक के पिता ने कुछ लोगों पर शक जताते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की है और पुलिस को रिपोर्ट सौंपी है।
पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook:




