Categories लोड हो रही हैं...

वार्ड 12 विकास कार्यों के लिए विधायक बैरवा ने किया निरीक्षण

बारां के वार्ड 12 में विधायक राधेश्याम बैरवा ने निरीक्षण कर सड़क, नाली, लाइट और सफाई व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए, जल्द कार्य शुरू होगा।

जयप्रकाश शर्मा25 April 2026
वार्ड 12 विकास कार्यों के लिए विधायक बैरवा ने किया निरीक्षण

विधायक राधेश्याम बैरवा ने नगर परिषद के वार्ड नंबर 12 में निगम कार्यालय के पीछे स्थित तेजाजी चबूतरे के आसपास की गलियों का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विधायक बैरवा ने बताया कि क्षेत्र में सड़कों और नालियों के निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाए जाएंगे। साथ ही नालियों के पानी की निकासी बाणगंगा में सुनिश्चित की जाएगी, जिससे जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक रोहित नायक सरकार ने कहा कि वार्ड की प्रत्येक गली में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी और साफ-सफाई का कार्य नियमित रूप से कराया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस मौके पर भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक रोहित नायक सरकार, भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रितेश पंजाबी, 77 बूथ अध्यक्ष मनोज नागर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#बारां_न्यूज #विकास_कार्य #विधायक_निरीक्षण #नगर_परिषद #राजस्थान_राजनीति #LocalNews #WardDevelopment #eNewsBharat

वार्ड 12 विकास कार्यों के लिए विधायक बैरवा ने किया निरीक्षण | eNews Bharat