बारां में स्वर्गीय श्री ओमप्रकाश व्यास मानव सेवार्थ समिति (चेरिटेबल) द्वारा उनके 71वें जन्मदिवस एवं समिति के तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार, 21 अप्रैल को विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया गया।
प्रवक्ता दिनेश शर्मा ने बताया कि दिनभर सेवा, श्रद्धा और समर्पण से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से स्व. व्यास जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:00 बजे नंदनी गौशाला में गोसेवा से हुई। इसके बाद बालाजी मंदिर, पब्लिक पार्क में पूजा-अर्चना कर उन्हें नमन किया गया।
प्रातः 10:00 बजे चारमूर्ति क्षेत्र में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें करीब तीन घंटे तक आमजन को प्रसादी वितरण किया गया। इसके बाद शहीद राजमल मीणा चिकित्सालय में जरूरतमंदों को अंतिम वस्त्र भेंट किए गए।
दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक जीवनधारा ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर हाल ही में बारां सड़क दुर्घटना में दिवंगत बालिका योगिता और बालक गतिक को श्रद्धांजलि स्वरूप रखा गया।
इसके साथ ही नेत्रदान और देहदान के संकल्प पत्र भी भरवाए गए। सायं 5:30 बजे जरूरतमंदों को खिचड़ी और कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में बालाजी मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ।
समिति पदाधिकारियों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सेवा कार्यों में भागीदारी निभाने का आग्रह किया। कार्यकारी अध्यक्ष पीयूष उपाध्याय ने बताया कि समिति निरंतर समाजहित में कार्य कर रही है और सेवा भाव को आगे बढ़ा रही है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




