Categories लोड हो रही हैं...

बारां में नवरात्रि समापन पर भव्य महाप्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित

बारां में नवरात्रि समापन पर बालाजी मंदिर में महाप्रसादी वितरण हुआ, श्रद्धालुओं ने भाग लिया, आयोजन ने सेवा, समर्पण और सामाजिक सहयोग का संदेश दिया।

जयप्रकाश शर्मा27 March 2026
बारां में नवरात्रि समापन पर भव्य महाप्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित

नवरात्रि पर्व के पावन समापन अवसर पर स्व. श्री ओमप्रकाश व्यास मानव सेवार्थ समिति बारां चेरिटेबल एवं गणपति होम डेकॉर के संयुक्त तत्वावधान में प्रताप चौक, बारां स्थित बालाजी महाराज मंदिर पर श्रद्धा, सेवा और समर्पण के भाव से महाप्रसादी वितरण का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम बालाजी महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना कर भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम में एमिनेंट ग्रुप ऑफ एजुकेशन के डायरेक्टर श्री प्रवीण शर्मा, पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष श्री दिनेश गुप्ता, कपड़ा व्यापार समिति से श्री प्रदीप जैन, श्री गोपाल मित्तल एवं श्री ऋषिवल्लभ शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का समिति की ओर से दुपट्टा ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए हलवा एवं चने के रूप में लगभग 90 किलो महाप्रसादी का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लेकर प्रसादी ग्रहण की और आयोजन में भक्तिमय वातावरण के साथ सेवा भाव की अनुपम झलक देखने को मिली।

समिति के प्रवक्ता श्री शशांक शर्मा एवं श्री दिनेश शर्मा ने बताया कि यह आयोजन माँ दुर्गा के आशीर्वाद से बारां नगर को अन्नपूर्णा नगरी के रूप में विकसित करने, हर नागरिक के जीवन में सुख-समृद्धि लाने तथा समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।

उन्होंने बताया कि समिति विगत कई वर्षों से सामाजिक एवं मानवीय सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है और आगे भी समाजहित में इसी प्रकार कार्य करती रहेगी।

इस अवसर पर एमिनेंट ग्रुप ऑफ एजुकेशन से श्री रितेश शर्मा, समिति सदस्य श्री जयप्रकाश शर्मा, श्री ललित मोहन शर्मा, श्री परीक्षित गोयल, श्री अंशुल व्यास, श्री दीपेश गर्ग, श्री प्रिंस सुमन, श्री महेश गुप्ता, श्री मनोज सुमन, श्री दिनेश शर्मा एवं श्री शशांक शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल आयोजन समिति के सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयास एवं सहयोग से संभव हुआ, जिसके लिए समिति परिवार ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#बारां #नवरात्रि #महाप्रसादी #बालाजीमंदिर #सामाजिकसेवा #राजस्थानन्यूज #धार्मिकआयोजन #SevaBhav #eNewsBharat #BreakingNews