गड्ढों में तब्दील हुआ बांरा-मांगरोल रोड, बढ़ी परेशानी
बांरा-मांगरोल सड़क मार्ग पर सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया पैचवर्क उखड़ जाने से सड़क दोबारा गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे यह मार्ग अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा बनता जा रहा है।
कर्माजी की बावड़ी से लेकर समसपुर, खैडली और भडौलियान तक सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। इस मार्ग से रोजाना किसान अपनी फसल ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर बांरा कृषि उपज मंडी ले जाते हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण फसल रास्ते में ही गिरकर खराब हो रही है।
सोमवार रात काजीखेड़ा निवासी श्याम मीणा अपने खेत से गेहूं लेकर मंडी जा रहे थे, तभी समसपुर-खैडली मार्ग पर गड्ढों के कारण ट्रॉली को जोरदार झटका लगा और पीछे लगा कपड़ा फट गया, जिससे करीब तीन बोरी गेहूं सड़क पर फैल गया।
वहीं, कार चालकों और अन्य वाहन चालकों को भी इस मार्ग से गुजरते समय काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग निर्माण विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की जल्द मरम्मत करवाई जाए, ताकि दुर्घटनाओं और आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




