कात्यायनी महिला उत्थान समिति के तत्वाधान में आयोजित निःशुल्क महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इस शिविर में बड़ी संख्या में बालिकाओं और महिलाओं ने भाग लेकर आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण कौशल सीखे।
प्रशिक्षण के दौरान सेल्फ डिफेंस ट्रेनर श्रीमती स्वतंत्रता सैनी, पुलिस थाना कोतवाली हेड कांस्टेबल ने प्रतिभागियों को विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि संकट की स्थिति में मानसिक संतुलन बनाए रखते हुए स्वयं की सुरक्षा कैसे की जा सकती है। प्रशिक्षण में दैनिक जीवन में उपयोगी सरल एवं प्रभावी उपायों पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर कालिका टीम की हेड श्रीमती चेतन, एएसआई ने सुरक्षा ऐप का प्रशिक्षण देकर महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और प्रतिभागियों के मोबाइल में आवश्यक सुरक्षा ऐप डाउनलोड करवाए गए। उन्होंने बताया कि आपात स्थिति में इन सुविधाओं का उपयोग कर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है।
कार्यक्रम में लगभग 110 महिलाओं एवं बालिकाओं ने भाग लेकर प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताया और इसे अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस शिविर के माध्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सफल प्रयास किया गया।
यह जानकारी समिति की विभाग मंत्री श्रीमती अरुणा शर्मा द्वारा प्रदान की गई।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




