Categories लोड हो रही हैं...

बारां में अवैध बजरी खनन पर दो ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त

बारां के कोयला चौकी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त की और खनन विभाग को सूचना दी।

रविंद्र कुमार सुमन11 June 2026
बारां में अवैध बजरी खनन पर दो ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त

सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोयला चौकी पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बजरी से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त की हैं।

कोयला चौकी प्रभारी लक्ष्मीचंद कुशवाहा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसी के आधार पर पुलिस टीम ने माथना गांव के पास कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान महावीर मीणा (पुत्र रामपाल मीणा, निवासी कलमंडा) और रोहित मीणा (पुत्र ओमप्रकाश मीणा, निवासी रामपुरिया थाना किशनगंज) को अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ले जाते हुए पकड़ा गया। इसके बाद दोनों वाहनों को जप्त कर खनन विभाग को सूचना दी गई।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र से गुजर रही पार्वती नदी में अवैध बजरी खनन की गतिविधियां लंबे समय से चल रही थीं। इससे पहले भी इसी इलाके में अवैध बजरी और पत्थर परिवहन करते दो ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त किए जा चुके हैं।

चौकी प्रभारी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है और आगे भी इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम के राकेश सैनी और सुशील कुमार भी मौजूद रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BaranNews #IllegalMining #BajriMafia #PoliceAction #TractorSeized #ParvatiRiver #RajasthanPolice #CrimeNews #MiningRaid #KoylaChowki #LatestNews #BreakingNews #EnewsBharat #HindiNews #LocalNews

बारां में अवैध बजरी खनन पर दो ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त | eNews Bharat