Categories लोड हो रही हैं...

बारां में हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल पदयात्रा का भव्य स्वागत

बारां में हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित 10वीं विशाल पदयात्रा का समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

जयप्रकाश शर्मा3 April 2026
बारां में हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल पदयात्रा का भव्य स्वागत

श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बारां शहर से ग्राम बड़ा तक आयोजित 10वीं विशाल पदयात्रा का स्व. श्री ओमप्रकाश व्यास मानव सेवार्थ समिति, बारां चेरिटेबल द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व समिति के जयप्रकाश शर्मा ने किया, जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पदयात्रा के संयोजक निवर्तमान विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, कांग्रेस जिला अध्यक्ष हंसराज मीणा, बारां नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज, नगर उपसभापति नरेश पैतरा, अंता के ललित गालव, दिनेश गुर्जर, पार्षद पीयूष सोनी, निधि चंदेल सहित अन्य गणमान्य जनों और पदयात्रियों का पारंपरिक तरीके से साफा बांधकर, दुपट्टा ओढ़ाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

इस दौरान पदयात्रियों के लिए शीतल पेयजल की भी व्यवस्था की गई और उन्हें पानी के पाउच वितरित किए गए। कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं ने भक्ति, सेवा और समर्पण का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्य पीयूष उपाध्याय, अंशुल व्यास, परीक्षित गोयल, प्रिंस सुमन, मनोज सुमन, दिनेश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, दीपेश गर्ग और शशांक शर्मा सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।

पूरे आयोजन में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहां श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#हनुमानजन्मोत्सव #बारां #पदयात्रा #राजस्थानन्यूज #धार्मिकआयोजन #प्रमोदजैनभाया #श्रद्धालु #भक्तिमाहौल #eNewsBharat

बारां में हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल पदयात्रा का भव्य स्वागत | eNews Bharat