Categories लोड हो रही हैं...

बारां में इलेक्टोरल लिटरेसी फेस्टिवल, मतदाता जागरूकता मेले का आयोजन

बारां के राजकीय कन्या महाविद्यालय में इलेक्टोरल लिटरेसी फेस्टिवल के तहत मतदाता जागरूकता मेला आयोजित हुआ, जहां युवाओं ने मतदान के महत्व का संदेश दिया।

जयप्रकाश शर्मा9 March 2026
बारां में इलेक्टोरल लिटरेसी फेस्टिवल, मतदाता जागरूकता मेले का आयोजन

बारां में इलेक्टोरल लिटरेसी फेस्टिवल, मतदाता जागरूकता मेले का आयोजन

राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित इलेक्टोरल लिटरेसी फेस्टिवल के अंतर्गत मतदाता जागरूकता मेले का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर तथा सीईओ राजवीर सिंह चौधरी के निर्देशन में आयोजित इस मेले का उद्घाटन निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एसडीएम विश्वजीत सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बीडीओ दारा सिंह और स्वीप सह प्रभारी अमित भार्गव भी मौजूद रहे।

एसडीएम ने उपस्थित लोगों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए प्रत्येक चुनाव में मतदान करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने प्रदर्शनी और विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा निर्वाचन शुभंकर मतू के साथ सेल्फी भी ली।

निर्वाचन के ऑनलाइन एप्लीकेशंस की दी जानकारी

स्वीप सह प्रभारी अमित भार्गव ने महाविद्यालय के ईएलसी क्लब को जिले में सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य भी है। इस दौरान उन्होंने ईसीआई नेट ऐप, सीबीजील, केवाईसी और सक्षम ऐप सहित 85 प्लस आयु वर्ग के मतदाताओं के लिए होम वोटिंग सुविधा की जानकारी भी दी।

फॉर्म 6, 7 और 8 का प्रशिक्षण

ईएलसी सदस्यों ने फॉर्म 6, 7 और 8 के माध्यम से नव मतदाता पंजीयन, नाम हटाने और ईपिक में सुधार की प्रक्रिया का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया। इससे नव मतदाताओं को ऑनलाइन आवेदन और बीएलओ के माध्यम से निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी मिली।

खेल-खेल में समझाई चुनाव प्रक्रिया

सहायक प्रोफेसर ज्योति के निर्देशन में विद्यार्थियों ने सांप-सीढ़ी और लूडो जैसे खेलों के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया को रोचक तरीके से समझाया। इसमें सही मतदान प्रक्रिया को सीढ़ी और गलतियों को सांप के रूप में दर्शाया गया।

सेल्फी विद मतू बना आकर्षण

प्रदर्शनी में बनाए गए सेल्फी कॉर्नर में विद्यार्थियों ने निर्वाचन शुभंकर मतू के साथ सेल्फी लेकर उत्साह दिखाया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने जागरूकता गीतों पर नृत्य, नुक्कड़ नाटक, भाषण, प्रश्नोत्तरी और गीतों के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

पोस्टर प्रतियोगिता में खुशबू मीणा प्रथम, प्रज्ञा शर्मा द्वितीय और अंतिमा सुमन तृतीय स्थान पर रहीं। इंग्लिश डिबेट में जिया गेरा, हिंदी भाषण में चंचल वैष्णव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सांप-सीढ़ी खेल में

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
पूजा बेरवा प्रथम, चंचल बेरवा द्वितीय और रेखा कुमारी तृतीय रहीं। प्रश्नोत्तरी में प्रिया प्रथम स्थान पर रहीं, जबकि रंगोली प्रतियोगिता में जिया बेरवा प्रथम, वैशाली नगर द्वितीय और काजल महावर तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम में प्राचार्य संजय कुमार मेहता ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन सहायक प्रोफेसर हेमलता वैष्णव ने किया। इस दौरान डॉ. रेणु, प्रियांशी जेलिया, परमेश्वर कुमार, शिखा शर्मा, अपर्णा शर्मा, मोहिनी सागवान, इमरान, स्वीप सदस्य रामचरण मीणा, कपिल नागर, नरेश कुमार सहित कई विद्यार्थी उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BaranNews #RajasthanNews #VoterAwareness #ElectoralLiteracyFestival #SVEEP #ElectionCommission #Democracy #YouthAwareness #eNewsBharat

बारां में इलेक्टोरल लिटरेसी फेस्टिवल, मतदाता जागरूकता मेले का आयोजन | eNews Bharat