Categories लोड हो रही हैं...

बारां में ब्राह्मण युवा संगम और ब्रह्मभोज की तैयारियां पूरी

बारां में ब्राह्मण युवा संगम और ब्रह्मभोज को लेकर तैयारियां पूरी, हजारों विप्रजनों की भागीदारी की उम्मीद, समाज में उत्साह का माहौल।

जयप्रकाश शर्मा17 March 2026
बारां में ब्राह्मण युवा संगम और ब्रह्मभोज की तैयारियां पूरी

बाह्मण युवा संगम व ब्रह्मभोज की तैयारियां पूरी, समाज में उत्साह

कोटा रोड स्थित सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले ब्राह्मण युवा संगम एवं ब्रह्मभोज को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। आयोजन को लेकर ब्राह्मण समाज में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

शनिवार को विप्र सेना और ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों व युवाओं ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का अंतिम निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। इसी दौरान प्रेस वार्ता आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य की जानकारी दी गई।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के युवा और कार्यकर्ता कई दिनों से लगातार मेहनत कर रहे हैं। शहर के विभिन्न वार्डों, आसपास के गांवों और कस्बों में समाजबंधुओं से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें आमंत्रित किया जा रहा है। आयोजन में हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

इस कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न जिलों से ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और युवा नेता शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार ब्राह्मण युवा संगम का मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं को एक मंच पर लाना, आपसी एकता को मजबूत करना और सामाजिक जागरूकता बढ़ाना है।

साथ ही युवा पीढ़ी को समाज की परंपराओं, संस्कारों और जिम्मेदारियों से जोड़ने का प्रयास भी किया जाएगा। कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था के लिए अस्थायी कार्यालय स्थापित कर विभिन्न टीमों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कार्यक्रम स्थल पर पंडाल, बैठक व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग, भोजन प्रसादी और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

प्रेस वार्ता के दौरान आशीष शर्मा, नीरज नयन शर्मा (निप्पू), मनोज शर्मा, रामेश्वर शर्मा, अम्बरीश शर्मा, ओम सारस्वत, तेजस शर्मा, दीपक शर्मा, धर्मेन्द्र भार्गव, सुमित गौतम, यज्ञेश शर्मा, अवधेश शर्मा, दुष्यंत शर्मा, मनीष शर्मा, मयंक तिवारी, संजय शर्मा सहित कई समाजबंधु उपस्थित रहे।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BaranNews #BrahmanSamaj #BrahmanYuvaSangam #BrahmBhoj #RajasthanNews #SocialEvent #CommunityUnity #VipraSamaj #CulturalEvent #YouthConference

बारां में ब्राह्मण युवा संगम और ब्रह्मभोज की तैयारियां पूरी | eNews Bharat