Categories लोड हो रही हैं...

बांके बिहारी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब

बिकरलाई में श्री बांके बिहारी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ, हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा आकर्षण का केंद्र रही।

राजेन्द्रसिंह18 June 2026
बांके बिहारी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब

बिकरलाई ग्राम स्थित हरिकृपा आश्रम परिसर में नवनिर्मित भव्य श्री बाँके बिहारीजी मंदिर की दिव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 10 जून से 17 जून 2026 तक आयोजित आठ दिवसीय धार्मिक महोत्सव में क्षेत्रभर से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया।

महोत्सव का आयोजन साध्वी श्री संतोष बाईसा, श्री हरिकृपा आश्रम सेवा समिति एवं समस्त हरिभक्तों के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ब्रह्मऋषि ब्रह्मचार्य अनंत विभूषित ब्रह्मसावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर संत श्री तुलछारामजी महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। संत श्री तुलछारामजी महाराज के आगमन पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

महोत्सव का शुभारंभ 10 जून को विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार, यज्ञ-हवन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित हवन के मुख्य यजमान रतनसिंहजी, अर्जुनसिंहजी एवं सुरेशसिंहजी राजपुरोहित (मोहराई) रहे।

महोत्सव के दौरान आयोजित विशाल भजन संध्या श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सुप्रसिद्ध भजन गायक जोगराजसिंह राठौड़, पूनम वैष्णव एवं उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन शैतानसिंह दुदौड़, जेठुसिंह राजपुरोहित एवं नरपतसिंह घोड़ावड़ ने किया।

मुख्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह बुधवार, 17 जून 2026 को प्रातः 8:15 बजे से 9:15 बजे के शुभ मुहूर्त में वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इसके पश्चात महाआरती, संत-विप्र सम्मान समारोह तथा विशाल महाप्रसादी का आयोजन किया गया। महाप्रसादी के लाभार्थी पूर्व सरपंच देवीसिंहजी राजपुरोहित (मोहराई) एवं उनका परिवार रहा।

कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र गोयल तथा पूर्व संसदीय सचिव दिलीप चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने धार्मिक आयोजनों को समाज में संस्कार, एकता एवं सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने वाला बताया।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान मंदिर कलश की बोली श्री शेरसिंह, मदनसिंह, रामकिशन एवं अंचलसिंह सुपुत्र बादरसिंह दूदावत परिवार (अराबा) द्वारा लगाई गई, जबकि अमर ध्वजा का लाभ गजेंद्रसिंह धांधलास परिवार ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का सबसे आकर्षक क्षण तब रहा जब बाबूसिंह सुपुत्र सोहनसिंह आसरलाई परिवार की ओर से हेलीकॉप्टर द्वारा भव्य पुष्पवर्षा की गई। पुष्पवर्षा से पूरा परिसर भक्तिमय उल्लास से भर गया और श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ इस दिव्य दृश्य का स्वागत किया।

इस अवसर पर समाजसेवी बाबूसिंह सांगावास, बगदसिंह मंडला, खुशालसिंह लूणावास (पूर्व आरपीएस), नन्दुसिंह बीदासर, नारायणसिंह निमाज, पदमसिंह ढाबर, सुरताराम देवासी (भाजपा नेता, सोजत), लक्ष्मणसिंह खोखरा, हिम्मतसिंह मंडला, पदमसिंह कागनाडा, गोरधनसिंह अराबा, सत्यनारायणसिंह सरवड़ी, राजेन्द्रसिंह तिंवरी, पोकरसिंह झाबरा, प्रवीणसिंह चावंडा, राजूसिंह कनोड़िया सहित क्षेत्र के अनेक संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

अंत में आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं, भामाशाहों, दानदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपील की।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BankeBihariTemple #PranPratishtha #Bikarlai #JaitaranNews #HarikripaAshram #TulchharamJiMaharaj #PushpVarsha #HelicopterFlowerShower #ReligiousEvent #SanatanDharma #BhajanSandhya #RajasthanNews #TempleInauguration #Mahaprasadi #SpiritualIndia #eNewsBharat #eNewsRajasthan #enewsbharat #enewsrajasthan

बांके बिहारी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब | eNews Bharat