Categories लोड हो रही हैं...

बांके बिहारी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भामाशाहों का सम्मान

विकरलाई में बांके बिहारी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के समापन पर भामाशाहों और समाजसेवियों का सम्मान किया गया, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

राजेन्द्रसिंह18 June 2026
बांके बिहारी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भामाशाहों का सम्मान

हरिकृपा आश्रम परिसर, विकरलाई में आयोजित श्री बांके बिहारी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं एवं भक्तों का विशाल जनसमूह उमड़ पड़ा। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा समापन समारोह में मंदिर निर्माण एवं धार्मिक आयोजन में सहयोग करने वाले भामाशाहों एवं समाजसेवियों का सम्मान किया गया।

यह सम्मान समारोह ब्रह्मऋषि ब्रह्मचार्य अनंत विभूषित ब्रह्म सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर संत श्री तुलछारामजी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को समाज में संस्कारों और एकता को मजबूत करने वाला बताया।

समारोह के दौरान शेरसिंह अराबा, बाबूसिंह आसारलाई, गजयसिंह धाधलावास, मदनसिंह अराबा एवं मंच संचालक शैतानसिंह दुदौड़ सहित विभिन्न क्षेत्रीय समाजसेवियों, भामाशाहों और सहयोगकर्ताओं का सम्मान किया गया। आयोजन समिति ने मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को सफल बनाने में उनके योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर समाजसेवी बाबूसिंह सांगावास, नारायणसिंह निमाज, बगदसिंह मंडला, राजेन्द्रसिंह लूणावास, पदमसिंह कागनाडा, गोरधनसिंह अराबा, सत्यनारायणसिंह सरवड़ी, प्रवीणसिंह चावंडा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समाज बंधु, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया।

कार्यक्रम के अंत में हरिकृपा आश्रम की साध्वी संतोष बाईसा ने प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के सफल एवं भव्य आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, भामाशाहों, दानदाताओं, सहयोगकर्ताओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी उपस्थित जनों को सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया।

समापन समारोह के साथ ही आठ दिवसीय धार्मिक महोत्सव का सफलतापूर्वक समापन हुआ, जिसने क्षेत्र में धार्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को नई ऊर्जा प्रदान की।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BankeBihariTemple #PranPratishtha #BhamashahSamman #Bikarlai #JaitaranNews #HarikripaAshram #TulchharamJiMaharaj #ReligiousEvent #SanatanDharma #TempleFestival #RajasthanNews #SocialWorkers #SpiritualIndia #ReligiousNews #BhaktiMahotsav #eNewsBharat #eNewsRajasthan #enewsbharat #enewsrajasthan