Categories लोड हो रही हैं...

बंडा बालाजी धाम बना आस्था, पर्यटन और श्रद्धा केंद्र

बारां जिले का बंडा बालाजी धाम श्रद्धा, पर्यटन और धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां हर सप्ताह हजारों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं।

जयप्रकाश शर्मा22 June 2026
बंडा बालाजी धाम बना आस्था, पर्यटन और श्रद्धा केंद्र

मांगरोल-बारां मेगा हाईवे पर स्थित बंडा बालाजी धाम आज धार्मिक आस्था, पर्यटन और सामाजिक समरसता का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। बारां मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह भव्य मंदिर न केवल श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, बल्कि परिवारों के लिए एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी बन चुका है। हर शनिवार, मंगलवार और रविवार को यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, जिसके बाद श्रद्धालु रसोई आयोजित कर बालाजी महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं।

सफेद मकराना मार्बल से निर्मित यह मंदिर अपनी भव्यता और आकर्षक वास्तुकला के लिए विशेष पहचान रखता है। मंदिर परिसर में विशाल उद्यान, बच्चों के लिए पार्क, झूले, स्लाइडर्स तथा श्रद्धालुओं के बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई है। यही कारण है कि धार्मिक दर्शन के साथ-साथ लोग यहां परिवार सहित पिकनिक मनाने भी पहुंचते हैं।

मंदिर के मुख्य पुजारी गिरधारी दास महाराज एवं पंडित नरेंद्र वैष्णव के अनुसार मंदिर परिसर के विकास और सौंदर्यीकरण में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब यह क्षेत्र सुनसान माना जाता था, लेकिन आज यहां चौबीसों घंटे श्रद्धालुओं और यात्रियों की आवाजाही बनी रहती है।

मंदिर परिसर के निकट स्थित ऐतिहासिक जिंद बाबा की बावड़ी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र है। यहां गणेश मंदिर, शिव परिवार मंदिर, राम दरबार मंदिर तथा यज्ञशाला स्थापित है। करीब 40 बीघा क्षेत्र में फैले इस धार्मिक परिसर में नियमित साफ-सफाई और रखरखाव के लिए 20 से अधिक कर्मचारी कार्यरत रहते हैं। बावड़ी का जलस्तर वर्षभर बना रहता है, जिससे आसपास का वातावरण शीतल और मनोहारी बना रहता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बंडा बालाजी धाम धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी प्रमुख केंद्र बन गया है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का भी अनुभव होता है।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BandaBalajiDham #BalajiTemple #BaranNews #MangrolNews #ReligiousTourism #RajasthanNews #HanumanJi #TempleNews #FaithAndDevotion #SpiritualIndia #BaranTourism #BreakingNews #eNewsBharat #enewsrajasthan #enewsbharat

बंडा बालाजी धाम बना आस्था, पर्यटन और श्रद्धा केंद्र | eNews Bharat