Categories लोड हो रही हैं...

बलूंदा में शीतला माता मंदिर पर भव्य भजन संध्या आयोजन

बलूंदा के शीतला माता मंदिर में 9 मार्च को भजन संध्या और 10 मार्च को बासोड़ा पूजन होगा। मेले में आसपास के गांवों की गैरें भाग लेंगी।

जितेंद्र कुमार शर्मा9 March 2026
बलूंदा में शीतला माता मंदिर पर भव्य भजन संध्या आयोजन

बलूंदा में सोमवार को “एक शाम शीतला माता के नाम” भजन संध्या, 10 मार्च को होगा बासोड़ा पूजन

जैतारण उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलूंदा स्थित शीतला माता मंदिर प्रांगण में सोमवार 9 मार्च को “एक शाम शीतला माता के नाम” भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

शीतला माता मेला कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश दगदी एवं कोषाध्यक्ष चेनराज टेलर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला चौक स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।

भजन संध्या में स्थानीय एवं आसपास के क्षेत्रों से आए कलाकारों द्वारा भक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो जाएगा।

इसके अगले दिन मंगलवार 10 मार्च को मां शीतला के बासोड़ा पूजन का भोग लगाया जाएगा। इसके पश्चात मंदिर प्रांगण में भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा।

मेले में आनंदपुर कालू, खराड़ी, लितरिया, कानेचा, निंबोल, बांजाकुड़ी, बलाडा, फालका, जैतारण और बिरौल सहित दर्जनों गांवों की गैरें भाग लेंगी। मेला कमेटी की ओर से गैरों को परितोषिक देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

मेला कमेटी के सदस्य कालूराम पोसवाल, जगदीश बागवान, पुखराज माली, एडवोकेट ओमप्रकाश गर्ग, भागूराम प्रजापत, कैलाश भाटी, रामचंद्र कुमावत, विष्णु सिंह और रामपाल लक्षकार सहित कई कार्यकर्ता मेले की तैयारियों में जुटे हुए हैं।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Balunda #JaitaranNews #RajasthanNews #SheetlaMata #BhajanSandhya #BasodaPujan #VillageFair #ReligiousEvent #LocalNewsRajasthan #eNewsBharat