Categories लोड हो रही हैं...

बालोतरा सरवडी हादसा: छह मौतों के बाद पीड़ितों को मदद मांग

बालोतरा जिले के सरवडी में भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत के बाद पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से तत्काल राहत देने की मांग उठी।

रामाराम सोलंकी5 March 2026
बालोतरा सरवडी हादसा: छह मौतों के बाद पीड़ितों को मदद मांग

बालोतरा–सरवडी हादसा: 6 मौतों के बाद भी पीड़ितों को राहत का इंतजार

बागोड़ा। बालोतरा जिले में नेशनल हाईवे 25 पर सरवडी गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद भी पीड़ित परिवारों को पर्याप्त राहत नहीं मिलने पर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

इसी मामले को लेकर बागोड़ा उपखंड कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन मेघवाल समाज शिक्षा एवं शोध संस्थान, बागोड़ा के बैनर तले एसडीएम लाखाराम चौधरी को दिया गया, जिसमें पीड़ित परिवारों को तुरंत आर्थिक सहायता देने की मांग की गई।

बस और ट्रेलर की टक्कर में 6 लोगों की मौत

कुछ दिन पहले एमआर स्लीपर बस और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई थी। इस भीषण हादसे में 6 निर्दोष लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से कुछ का अब भी अस्पताल में इलाज जारी है।

नर्सिंग ऑफिसर के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस हादसे में चिकित्सा विभाग में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर धारूराम मेघवाल के परिवार पर बड़ा संकट आ गया। हादसे में उनके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। धारूराम मेघवाल की पहली नियुक्ति 19 मई 2025 को हुई थी और वे पोकरण में सेवाएं दे रहे थे। घर लौटते समय हुए इस हादसे में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका जोधपुर में इलाज चल रहा है।

ज्ञापन में उठाई गई ये प्रमुख मांगें

ज्ञापन में सरकार से कई महत्वपूर्ण मांगें की गईं, जिनमें प्रमुख रूप से—

  • मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से अधिकतम आर्थिक सहायता दी जाए।

  • गंभीर घायलों को निशुल्क और उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

  • पीड़ित परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से दिलाया जाए।

  • मृतक बच्चों के परिजनों को पालनहार योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य योजनाओं से जोड़ा जाए।

  • बीमा क्लेम प्रक्रिया को तेज किया जाए ताकि परिवारों को समय पर सहायता मिल सके।

बस संचालक पर कार्रवाई और सड़क सुरक्षा की मांग

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि निजी बसों की सख्त जांच की जाए और सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। साथ ही संबंधित बस संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की भी मांग की गई।

इस दौरान एससी-एसटी विकास परिषद के प्रदेश मंत्री बूटाराम मेघवाल, एमएस4 के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जैसाराम बाली, भीम आर्मी प्रदेश सचिव राजेंद्र सिंह धांधल, अध्यापक केवदाराम मोरसिम, एनएचयूआई ब्लॉक अध्यक्ष भरत सोलंकी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सरवडी का यह हादसा केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा और प्रशासनिक जिम्मेदारी पर बड़ा सवाल बनकर सामने आया है। अब क्षेत्र की जनता की निगाहें सरकार और प्रशासन पर टिकी हैं कि पीड़ित परिवारों को कब तक राहत मिलती है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BalotraNews #RajasthanNews #RoadAccident #BreakingNews #BagodaNews #NH25Accident #IndiaNews #eNewsBharat

बालोतरा सरवडी हादसा: छह मौतों के बाद पीड़ितों को मदद मांग | eNews Bharat