श्री बाग वाले बालाजी मंदिर, बोरावड़ धाम में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजनों का आगाज हुआ।
आज पुजारी रामदयाल वैष्णव एवं आचार्य पंडित विमल पारीक के सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्री बालाजी भगवान का महा अभिषेक किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज को चोला अर्पित कर महाआरती की और प्रसाद वितरण किया गया।
मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्ति एवं श्रद्धा से सराबोर हो गया।
बालाजी बाग मंदिर कमेटी के पवन शर्मा ने बताया कि 1 अप्रैल को दोपहर 1 बजे महिला भक्तों द्वारा भक्ति भाव से ओतप्रोत सत्संग का आयोजन किया जाएगा।
इसके बाद 2 अप्रैल को प्रातः 5:15 बजे श्री बालाजी भगवान की जन्मोत्सव महाआरती होगी। वहीं सुबह 8:15 बजे से पंचकुंडी हवन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 21 यजमान दम्पत्ति विधि-विधान से आहुति अर्पित करेंगे।
सायं 4 बजे से भव्य सुंदरकांड पाठ होगा तथा रात्रि 9 बजे से परबतसर के प्रसिद्ध भजन कलाकारों द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुति और भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा।
यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में आस्था और भक्ति का केंद्र बन गया है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




