रास्ते चलते समय सड़क मार्ग पर मिली सोने की कान की बाली को ईमानदारी से थाने में जमा कराकर राजू शाह ने समाज में अच्छा उदाहरण पेश किया।
घटना के अनुसार, राजू शाह रोज़ की तरह पाटन रोड से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर सड़क किनारे पड़े सोने की झुमकी पर पड़ी। आसपास झुमकी के मालिक के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
इसके बाद राजू शाह ने झुमकी को सीधे बकानी थाना में जमा करवा दिया और पुलिस को संपूर्ण जानकारी दी। थाना प्रभारी सहित पुलिस कर्मियों ने इस नेक और ईमानदार कार्य की सराहना की।
कस्बे के लोग भी राजू शाह के इस कार्य से प्रभावित हुए और इसे समाज के लिए सकारात्मक उदाहरण बताया। इस घटना ने ईमानदारी और नैतिकता का परिचय प्रस्तुत किया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook:




